- (क) सभी दरबारी तेनालीरामन से ईर्ष्या क्यों करते थे?
- (ख) दरबारियों ने राजा से तेनालीरामन के बारे में क्या कहा?
- (ग) शतरंज खेलते समय राजा को तेनालीरामन पर क्रोध क्यों आ रहा था?
- (घ) तेनालीरामन ने मुंडन से बचने के लिए क्या चाल चली?
- (ङ) घर में खेले जाने वाले खेलों में आपको सबसे अच्छा खेल कौन-सा लगता है? वह खेल कैसे खेला जाता है?

(क) राजा तेनालीरामन की बहुत प्रशंसा करते थे और हर बात में उसी की सलाह मानते थे। दरबारियों से यह सहन नहीं होता था, इसलिए वे उससे ईर्ष्या करते थे।
(ख) दरबारियों ने झूठ कहा कि तेनालीरामन शतरंज का अद्भुत और घाघ खिलाड़ी है, एक से एक खिलाड़ियों को मात दे चुका है, पर राजा की हार नहीं देखना चाहता, इसलिए यह बात छिपाए रखी।
(ग) राजा को लगा कि तेनाली अच्छा खिलाड़ी होकर भी जान-बूझकर मूर्खतापूर्ण चालें चल रहा है और हारकर उनका अपमान कर रहा है, इसलिए उन्हें क्रोध आ रहा था।
(घ) तेनाली ने पहले कहा कि उसने अपने बालों पर पाँच हजार अशर्फियाँ उधार ली हैं, ऋण चुकाए बिना वह केश नहीं कटवा सकता। अशर्फियाँ मिलने पर उसने कहा कि उनके यहाँ माता-पिता के स्वर्ग सिधारने पर ही मुंडन होता है और अब राजा ही उसके माता-पिता हैं। यह सुनकर राजा डर गए और उन्होंने दंड वापस ले लिया।
(ङ) (नमूना उत्तर) मुझे लूडो सबसे अच्छा लगता है। इसमें पासा फेंककर अपनी चारों गोटियाँ घर तक पहुँचानी होती हैं। जो सबसे पहले चारों गोटियाँ घर पहुँचा देता है, वह जीतता है।