लड़की पुस्तक पढ़ती है। लड़का पुस्तक पढ़ता है।
इन वाक्यों में ‘पढ़ती’ और ‘पढ़ता’ क्रिया रूपों का अंतर किस कारण आया है?

यह अंतर ‘लिंग’ के कारण आया है। ‘लड़की’ स्त्रीलिंग है, इसलिए ‘पढ़ती है’ लिखा गया; ‘लड़का’ पुल्लिंग है, इसलिए ‘पढ़ता है’ लिखा गया। इसी तरह — अरविंद झूला झूलता है (पुल्लिंग), मनीषा पतंग उड़ाती है (स्त्रीलिंग)।









