प्रश्न 1
बड़े बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे क्यों धकेल रहे थे?
आबादी (जनसंख्या) बढ़ने के कारण रहने के लिए स्थान का अभाव हो रहा था। इसलिए बिल्डर नई-नई इमारतें बनाने के लिए और ज़मीन हथियाने के लिए बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे धकेल रहे थे.
प्रश्न 2
लेखक का घर किस शहर में था?
लेखक का घर ग्वालियर शहर में था.
प्रश्न 3
जीवन कैसे घरों में सिमटने लगा है?
संयुक्त परिवारों के टूटने और एकल परिवारों के चलन बढ़ने के कारण, अब जीवन डिब्बों जैसे फ्लैटों में सिमटने लगा है। पहले की तरह बड़े-बड़े आंगन वाले घर अब नहीं रहे.
प्रश्न 4
कबूतर परेशानी में इधर-उधर क्यों फड़फड़ा रहे थे?
कबूतर के घोंसले में दो अंडे थे। एक बिल्ली ने एक अंडा तोड़ दिया था। दूसरे अंडे को बिल्ली से बचाने के चक्कर में माँ (लेखक की माँ) से वह दूसरा अंडा भी टूट गया। इसी दुख और परेशानी में कबूतर इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे.