Class 10 Hindi Sparsh Ch 14 – Kartoos | All Questions
कारतूस
लेखक: हबीब तनवीर (Habib Tanvir)
लघु प्रश्न-उत्तर (Short Questions)
प्रश्न 1
कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था?
कर्नल कालिंज ने जंगल में खेमा इसलिए लगाया हुआ था क्योंकि वह वज़ीर अली को गिरफ्तार करना चाहते थे। वज़ीर अली अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंककर जंगल में छिपा हुआ था.
प्रश्न 2
वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे?
वज़ीर अली से सिपाही इसलिए तंग आ चुके थे क्योंकि कई सालों से वे उसे पकड़ नहीं पा रहे थे। वह अंग्रेजों की आँखों में धूल झोंककर फरार हो जाता था। अंग्रेज भी लंबे समय तक जंगल में रहते-रहते परेशान हो चुके थे.
प्रश्न 3
कर्नल ने सवार पर नज़र रखने के लिए क्यों कहा?
कर्नल ने धूल के उड़ने से अनुमान लगाया कि वज़ीर को ढूँढ़ने वाले लोगों की संख्या अधिक है, या कोई समूह आ रहा है। इसलिए उन्होंने सवार पर नजर रखने को कहा ताकि पता चले कि कौन आ रहा है.
प्रश्न 4
सवार ने क्यों कहा कि वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है?
सवार ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह स्वयं वज़ीर अली था और बहुत ही साहसी था। वह दुश्मनों को चेतावनी दे रहा था कि उसे पकड़ना नामुमकिन है.
विस्तृत प्रश्न-उत्तर (Long Questions)
प्रश्न 5
वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती थी?
वज़ीर अली के बहादुरी के किस्से सुनकर कर्नल को रॉबिनहुड की याद आती थी क्योंकि वह रॉबिनहुड की तरह ही साहसी, दिलेर और हार न मानने वाला था। वह अंग्रेज़ी सरकार की पकड़ में नहीं आ रहा था क्योंकि वह उनकी आँखों में धूल झोंककर बार-बार भाग जाता था। कम्पनी के वकील को भी उसने मार दिया था.
प्रश्न 6
सआदत अली कौन था? उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत क्यों समझा?
सआदत अली अवध के नवाब आसिफउद्दौला का भाई और वज़ीर अली का चाचा था। जब तक वज़ीर अली का जन्म नहीं हुआ था, सआदत अली को नवाब बनने की पूरी संभावना थी। लेकिन वज़ीर अली के पैदा होते ही उसका सपना टूट गया और उसे अपनी नवाबी खतरे में लगने लगी। इसलिए उसने वज़ीर अली की पैदाइश को अपनी मौत समझा.
प्रश्न 7
सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या मकसद था?
सआदत अली अंग्रेजों का दोस्त था और ऐशो-आराम पसंद इंसान था। कर्नल का मकसद था कि सआदत अली गद्दी पर बैठकर अंग्रेजों की मदद करे। बदले में सआदत अली ने अंग्रेजों को अपनी आधी जायदाद और दस लाख रुपये दिए। इससे अंग्रेजों को धन और संपत्ति दोनों का लाभ हुआ.
प्रश्न 8
कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद वज़ीर अली ने अपनी हिफ़ाज़त कैसे की?
वज़ीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल करने के बाद आजमगढ़ की ओर भाग गया। वहाँ के बादशाह ने उसे और उसके साथियों को अपनी सुरक्षा में घाघरा तक पहुँचा दिया। तब से वह जंगलों में छिपकर अपनी शक्ति बढ़ाने लगा.
प्रश्न 9
सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया?
सवार के जाने के बाद कर्नल इसलिए हक्का-बक्का रह गया क्योंकि जिस वज़ीर अली को पकड़ने के लिए वह पूरी सेना लेकर जंगल में डेरा डाले हुए था, वही वज़ीर अली सवार के वेश में उसके सामने आया था। उसने बड़ी होशियारी से कर्नल से कारतूस भी ले लिए और अपना परिचय देकर साफ-साफ कह दिया कि ‘वज़ीर अली’। कर्नल उसकी वीरता और निडरता देखकर सन्न रह गया.
आशय स्पष्ट कीजिए (Explanation)
प्रश्न 10
मुट्ठीभर आदमी और ये दमखम।
आशय: इसका आशय है कि वज़ीर अली के पास बहुत कम आदमी (सैनिक) थे, अर्थात् बहुत कम संख्या में साथी थे। फिर भी उसमें इतनी शक्ति और दृढ़ता थी कि वह कमाल कर रहा था। वह सालों से जंगल में रहते हुए भी कर्नल की पूरी सेना को छका रहा था। उसकी छोटी सी टोली में इतना साहस था कि वे अंग्रेजों से लोहा ले रहे थे.
प्रश्न 11
गर्द तो ऐसे उड़ रही है जैसे कि पूरा एक काफिला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नजर आता है।
आशय: यह कथन वज़ीर अली की वीरता और प्रभाव को दर्शाता है। वह अकेला ही पूरे काफिले के समान था। जब वह घोड़े पर आता था, तो इतनी धूल उड़ती थी मानो पूरी फौज चली आ रही हो। यह उसके व्यक्तित्व की महानता और गतिशीलता को व्यक्त करता है कि वह ‘एक होकर भी अनेक’ जैसा लगता था.