
(नमूना उत्तर) पेड़ के नीचे शेर सो रहा था। अचानक ‘धम्म’ की आवाज़ हुई। शेर उठा, पर घबराया नहीं। उसने इधर-उधर देखा तो पास में एक बड़ा-सा कटहल पड़ा था। उधर खरगोश ने किसी से सुना कि आसमान गिर रहा है, तो वह भी डरकर भागने लगा। शेर ने उसे रोककर कहा, “डरो मत, देखो, यह तो पेड़ से गिरा कटहल है।” खरगोश हँस पड़ा और दोनों ने मिलकर कटहल खाया।



