प्रश्न 1NCERT PDF page 5
निम्नलिखित पंक्तियों को नीचे दिए गए उचित विराम चिह्नों ( , ? ! । ) की सहायता से पूरा कीजिए —
- (क) अरे इतना बड़ा हाथी
- (ख) मैंने खरगोश लोमड़ी भालू हाथी और शेर जंगल में देखे हैं
- (ग) ये पुस्तकें किसकी हैं
- (घ) वाह कितने सुंदर फूल हैं

उत्तर
- (क) अरे! इतना बड़ा हाथी।
- (ख) मैंने खरगोश, लोमड़ी, भालू, हाथी और शेर जंगल में देखे हैं।
- (ग) ये पुस्तकें किसकी हैं?
- (घ) वाह! कितने सुंदर फूल हैं।
